पिन किए गए मैसेज का दिखेगा प्रीव्यू*

पिन किए गए मैसेज का दिखेगा प्रीव्यू*
व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है। इससे पिन किए गए मैसेज का प्रीव्यू चैट स्क्रीन पर सबसे ऊपर दिखाई देगा। इससे यूजर को मैसेज को ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर यूजर एक फोटो को पिन करता है, तो थंबनेल पिन किए गए मैसेज के भीतर दिखाई देगा। इससे यूजर मैसेज को पूरी तरह खोले बिना ही कंटेंट को जल्दी से पहचान सकेंगे। पहले, पिन किए गए मैसेज के लिए थंबनेल नहीं दिखाया जाता था। कंपनी चैनल और कम्युनिटी के लिए भी कई फीचर्स ला रही है। इनमें से कुछ बीटा वर्जन के लिए रोल आउट कर दिया है।

2144 views