SC: ‘बलपूर्वक कार्रवाई नहीं करेंगे’, कांग्रेस से 1700 करोड़ की रिकवरी पर आयकर विभाग ने कही ये बात*

SC: ‘बलपूर्वक कार्रवाई नहीं करेंगे’, कांग्रेस से 1700 करोड़ की रिकवरी पर आयकर विभाग ने कही ये बात*
आयकर विभाग ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि आयकर मामले में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के खिलाफ बलपूर्वक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। आयकर विभाग की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए। उन्होंने कहा कि 1700 करोड़ रुपये की रिकवरी के मामले में लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। आयकर विभाग ने मामले की सुनवाई जून तक टालने की मांग की। मेहता ने कहा कि ‘हम नहीं चाहते कि चुनाव के दौरान किसी राजनीतिक पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी करें।’

2010 views