Holi के मौके पर Suniel Shetty ने विश कर दिया ये त्योहार, यूजर बोले- ‘अन्ना आपसे ये उम्मीद नहीं थी’*
एक्टर सुनील शेट्टी और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) इन दिनों टीवी का डांस रियलिटी शो ‘डांस दीवाने सीजन 4’ में नज़र आ रहे हैं। ये सेलेब्स इस शो में बतौर जज के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 24 मार्च को सेलेब्स शो की शूटिंग कर रहे हैं। दरअसल, देश भर में 24 मार्च को छोटी होली (Holi) का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माधुरी दीक्षित के साथ पैपराजी को पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जाते-जाते वहां मौजूद पैप्स को ‘हैप्पी दिवाली’ बोल देते हैं। ये सुन माधुरी भी थोड़ा हैरान होती नजर आती हैं और हंसती हैं। वहां मौजूद पैप्स अन्ना को बोलते हैं, सर हैप्पी होली है दिवाली नहीं।






