भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों से आकर्षित हुई दुनिया, WEF के दिग्गजों ने भी माना लोहा*
विश्व आर्थिक मंच के वरिष्ठ अधिकारियों ने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि भारत के इस उत्साह ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है,भारत ने अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों से पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब दुनियाभर की प्रतिभाएं चाहती हैं कि वे भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों में सहयोग करें। इस उत्साह को देखते हुए सेंटर फॉर फोर्थ इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन (सीफोरआईआर) ने भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कार्यक्रम लॉन्च किया है। यह कार्यक्रम भारत और बाकी देशों के हीच वैश्विक सहयोग बनाने के लिए शुरू किया गया है। यह बातें विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताई हैं।बकअप ने अपनी भारत यात्रा के दौरान अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े कई लोगों के साथ मुलाकात की। इनमें इसरो के अधिकारी, अंतरिक्ष स्टार्ट-अप के प्रतिनिधि और बड़े दिग्गज शामिल थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दुनियाभर के लोग अभी भी भारत को एक उभरता हुआ अंतरिक्ष राष्ट्र बता रहे हैं। वास्तविकता यह है कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र के दिग्गज देशों की श्रेणी में आ गया है। दुनिया को यह समझना अब जरूरी हो गया है कि वास्तव में भारत ने क्या हासिल किया है।






