*I.N.D.I.A. गठबंधन ने 31 मार्च को ‘रामलीला मैदान चलो’ का किया आह्वान, विपक्षी दलों ने कहा- लोकतंत्र बचाने के लिए होगी रैली*
दिल्ली में I.N.D.I.A. गठबंधन के नेताओं ने रामलीला मैदान चलो का नारा दिया। आप नेता गोपाल राय ने कहा कि आज पूरी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लोगों को चलने की आजादी नहीं दी जा रही है। इसके खिलाफ आवाज उठाया जाएगा। गोपाल राय ने कहा कि आज कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकती।गोपाल राय ने कहा कि आज कांग्रेस के खातों को फ्रीज कर दिया गया है। वह चुनाव प्रचार नहीं कर सकती। वह विपक्ष को कुचलना चाहते हैं। बीजेपी वाले ईडी, सीबीआई और आईटी की रेड मारकर विपक्ष को खत्म करना चाहते हैं। अगर विपक्ष को ही सही से मौका नहीं मिलेगा, तो यह फेयर चुनाव कैसे हुआ? सीधा-सीधा लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है।






