देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ…’, प्रियंका गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर BJP पर दागे सवाल

देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ…’, प्रियंका गांधी ने चुनावी बॉन्ड को लेकर BJP पर दागे सवाल*
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी बॉन्ड को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 38 कॉरपोरेट्स ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से भाजपा को 2,004 करोड़ रुपये दान किए। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश के इतिहास में कभी भी किसी सरकार ने भ्रष्टाचार को कानूनी वैधता नहीं दी। उन्होंने आगे कहा कि 16 शेल कंपनियों ने भाजपा को 419 करोड़ का चंदा दिया। इनमें ऐसी कंपनियां भी शामिल हैं जिन्होंने अपनी कुल पूंजी का कई गुना दान किया। देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई सरकार भ्रष्टाचार को कानून की वैधता दे और देश की सारी एजेंसियों व सारे तंत्र को एक वसूली रैकेट में बदल दे। क्या प्रधानमंत्री देश की जनता को इस लूट का हिसाब देंगे।

1474 views