MS Dhoni ने कप्‍तानी छोड़ने की खबर CSK के साथियों को दी,’ड्रेसिंग रूम में एक भी आंख सूखी नहीं थी

MS Dhoni ने कप्‍तानी छोड़ने की खबर CSK के साथियों को दी,’ड्रेसिंग रूम में एक भी आंख सूखी नहीं थी*
एमएस धोनी अब कप्‍तान नहीं कहलांएगे। टॉस के समय फैंस की वो आवाज सुनने को नहीं मिलेगी। आईपीएल 2024 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले एमएस धोनी ने चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की कप्‍तानी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी। अब धोनी विशेषज्ञ विकेटकीपर बल्‍लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे।इस बात का खुलासा हुआ कि जब एमएस धोनी ने कप्‍तानी छोड़ने की खबर अपने साथियों को दी तो ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसा था। ‘थाला’ ने सीजन शुरू होने से पहले जब बताया कि वो कप्‍तानी छोड़ रहे हैं तो ड्रेसिंग रूम में मौजूद सभी की आंखें भीगी हुईं थीं। सीएसके के हेड कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग ने पूरा दृश्‍य बताया।वैसे, यह पहला मौका नहीं जब एमएस धोनी ने कप्‍तानी पद से इस्‍तीफा दिया हो। दो साल पहले उन्‍होंने रवींद्र जडेजा को कमान सौंपी थी, लेकिन यह फैसला उन पर उलटा भारी पड़ गया था। धोनी को बीच सत्र में दोबारा कप्‍तानी संभालनी पड़ी। कोच स्‍टीफन फ्लेमिंग का मानना है कि इस बार कहानी अलग होगी।

1072 views