बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 539 और निफ्टी 178 अंक चढ़ा

बाजार में गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 539 और निफ्टी 178 अंक चढ़ा*
आज सुबह से शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली है। यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती के संकेत ने बाजार को बढ़त हासिल करने में मदद की है। सेंसेक्स 539.50 अंक या 0.75 फीसदी की तेजी के साथ 72,641.19अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 172.90 अंक या 0.79 प्रतिशत के बढ़त के साथ 22,012.00 अंक पर पहुंच गया। आज सभी सेक्टर हरे निशान में बंद हुए। स्मॉलकैप और मिडकैप ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी पीएसई सूचकांक 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।

938 views