कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार*
लोकसभा चुनाव से पहले वार-पलटवार की राजनीति तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए पार्टी के बैंक अकाउंट फ्रीज करने का आरोप लगाया।कांग्रेस ने कहा कि केंद्र ने साजिशन उसके अकाउंट को फ्रीज कर दिया, जिससे वो चुनाव प्रचार नहीं कर सकें। अब कांग्रेस के इन आरोपों पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता पूरी तरह से खारिज कर देगी और इसी ऐतिहासिक हार के डर से ये नेता अब प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र और संस्थानों के खिलाफ कांग्रेस की बयानबाजी इसका सबूत है। नड्डा ने कहा कि अपनी गलतियों को सुधारने के बजाय, कांग्रेस अपनी परेशानियों के लिए अधिकारियों को दोषी ठहरा रही है। उन्होंने कहा कि चाहे ITAT हो या दिल्ली HC, उन्होंने कांग्रेस से नियमों का पालन करने, बकाया करों का भुगतान करने के लिए कहा है, लेकिन पार्टी ने कभी ऐसा नहीं किया।






