गुलाल के बादलों में ढॅक गया आस्था का पर्वत गोवर्धन

*गुलाल के बादलों में ढॅक गया आस्था का पर्वत गोवर्धन*


रविवार 17/3/24 को इंदौर के *गिरिराज भक्त मंडल चेतन लड्डा के साथ करीब 360 गिरिराज भक्त गोवर्धन पहुंचे* भोर की किरण अभी अलसाई भी नहीं थी कि सभी ने धोती कुर्ता पगड़ी चश्मा एक जैसा पहनकर हुरियारो का स्वरूप बना लिया खास बात यह थी कि सभी पुरुष व महिलाएं एक जैसे परिधान पहने थे गिरिराज भक्त मंडल करीब 40 क्विंटल रंग-बिरंगी आरारोट की सुगंधित गुलाल साथ ले गए थे संगीत के साथ रसिया की आवाज सुन सभी भक्ति में बेसुध होकर दोनों हाथों से गुलाल बिखेरते हुए परिक्रमा लगाने लगे मतवालों का टोल जिधर से भी गुजरता जमीन पर बिखरी रंगों की मोटी परत हमारी मस्ती का यशोगान करने लगती है दानघाटी मंदिर मैं भगवान को होली खिलाई तो समुची धरा जय गिरिराज जी से गूंज उठी ।

1608 views