सातों चरण हराओ, भाजपा हटाओ:अखिलेश यादव बोले सात चरणों बाद होगी BJP की विदाई

सातों चरण हराओ, भाजपा हटाओ:अखिलेश यादव बोले सात चरणों बाद होगी BJP की विदाई*
अखिलेश यादव ने कहा- इस बार घोषित हुई लोकसभा चुनावों की तिथियों और सात चरणों का देश की जनता और हम सब मिलकर विशेष हर्षोल्लास के साथ अभूतपूर्व स्वागत करते हैं क्योंकि ये सात चरण दरअसल दुख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार की सात चरणों में हो रही विदाई की क्रोनोलाजी है! सातों चरण हराओ, भाजपा हटाओ।सपा मुखिया ने इससे पहले पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव से भारत का भविष्य तय होना है। लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा का भी यह चुनाव है, इसलिए आज से ही सभी को प्रचार में जुट जाना है। चुनाव के बाद जनता को भाजपा वोट का अधिकार भी नहीं मिलने देगी। हमें, पीडीए के माध्यम से भाजपा को परास्त करना है।

1742 views