भारत का ही हिस्सा है PoK’,अमित शाह बोले- वहां के हिंदू हो या मुस्लिम सब हमारे*
अमित शाह ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का ही हिस्सा है और वहां के लोग चाहे वे किसी भी धर्म के हों वो भारतीय हैं। गृह मंत्री ने इसी के साथ नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019 का भी बचाव किया और कहा कि यह कानून पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान के उत्पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारतीय राष्ट्रीयता प्रदान करने के लिए बनाया गया है।एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में शाह ने कहा, “पीओके भारत का हिस्सा है। पीओके के लोग भी भारतीय हैं, चाहे वे हिंदू हों या मुस्लिम। पीओके के हिंदू और मुस्लिम दोनों हमारे अपने हैं।”






