पीएम मोदी के समर्थन में बदला सोशल मीडिया अकाउंट का ‘बायो’*
लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी के परिवार पर टिप्पणी की थी। इसके बाद बीजेपी ने लालू प्रसाद के बयान पर हमला बोला और पार्टी नेताओं ने पीएम मोदी के समर्थन में अपने एक्स अकाउंट का ‘बायो’ चेंज कर लिया था। बीजेपी नेताओं ने सोशल मीडिया पर अपने नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ लिखा था।बता दें कि इस कैंपेन वीडियो में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं का भी जिक्र किया गया है। इस कैंपेन को ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ नाम दिया गया है।






