*संकल्प से ही व्यक्ति के जीवन में सफलता प्राप्त होती है- हुकमचंद सावंला

*संकल्प से ही व्यक्ति के जीवन में सफलता प्राप्त होती है- हुकमचंद सावंला*

लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-जी रीजन 04 के रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मधुसूदन भलिका की रीजन कान्फ्रेंस संपन्न

लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-जी 1 के रीजन -04 की 2023-24 की कान्फ्रेंस के *मुख्य वक्ता पूर्व अंतराष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद के श्रीहुकूमचंद सावंला* ने अपने उदबोधन में कहा कि मनुष्य को जीवन में कोई न कोई संकल्प जरुर निर्धारित करना चाहिए, संकल्प जीवन के किसी भी क्षेत्र का हो सकता है,वह अध्ययन का, खेल का रोजगार या आजीविका का,आध्यात्म का,धार्मिक आदि का हो सकता है । जब मनुष्य इन संकल्प को द्ढ निश्चय से पूरा करता है,सफलता निश्चित मिलती है। विभिन्न क्षेत्रों के अनेकों प्रसिद्ध सफल व्यक्तियों के जीवन के संघर्ष की घटनाओं का वृतांत उपस्थित श्रोताओं को बताते हुए उनकी सफलता का रहस्य बताते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक संकल्प किसी भी क्षेत्र का अवश्य लेने के लिए प्रेरित किया। रीजन कान्फ्रेंस मधुरोत्सव के चेयरपर्सन लायन मधुसूदन भलिका ने इस अवसर पर रीजन 04 के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों को उनके द्वारा की गई विभिन्न सेवागतिविधियों के लिए सम्मानित किया। मुख्य अतिथि लायन शरद मेहता ने लायनवाद पर प्रकाश डालते हुए रीजन के सभी तीनों झोन के 13 क्लबों के द्वारा की गई सेवा गतिविधियो के लिए बधाई दी।
रीजन 04 के चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन मधुसूदन भलिका,डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर ला.यश शर्मा,प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट 3233 E-1 लायन सुनील अरोड़ा (राजस्थान),
प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेन्द्र रूनवाल,द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल आदि ने भी कान्फ्रेंस में संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत कान्फ्रेंस की आरगेनाईजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोहर दास सोमानी,सचिव लायन संजय अग्रवाल एवम कोषाध्यक्ष लायन संगीता जोशी (मनी) ने किया, स्वागत उदबोधन कान्फ्रेंस अध्यक्ष लायन डाॅ.मनोहर दास सोमानी ने दिया, इस अवसर पर लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233जी-1 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नरगण,तीनो झोन चेयरपर्सन लायन श्रीमती श्यामा गुप्ता, लायन विकास जैन, श्रीमती ललिता चौहान,रीजन के सभी क्लबों के लायन सदस्य सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। अंत में आभार कान्फ्रेंस सचिव लायन संजय अग्रवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लायन संजय डिंगडांग ने किया।
विशेष रुप से धर्मीक नृत्य एवम राधा कृष्ण,राम जी आयेगे, शिव जी के गीतों पर प्रस्तुति सर्वश्री अनुषा अटल, राधिका झंवर,लायन अर्चना पवन भलिका, लायन शीला काबरा, लायन शिखा भलिका ने की।

1005 views