जैन श्री संघ की साधारण सभा एवं सेवा सम्मान समारोह संपन्न।
रतलाम।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र की साधारण सभा एवं सेवा सम्मान समारोह रविवार को सुमंगल गार्डन में संपन्न हुआ और २०२४-२५ एवं २०२५-२०२६ के लिए कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान श्री संघ सदस्यों द्वारा किये गए सेवा कार्यो के लिए सम्मान समोराह का आयोजन किया गया।
जैन श्री संघ सज्जन मिल क्षेत्र के सचिव अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया की जैन श्री संघ ने अपनी साधारण सभा में नविन सत्र के लिए हंसराज चोपड़ा को अध्यक्ष एवं अमित कोठारी को पुन सचिव पद पर नियुक्त किया।
साधारण सभा में नविन अधक्ष्य एवं सचिव तथा सम्पूर्ण कार्यकारणी को जयंत वोहरा , झमक छत्तर ,ताराचंद नाहर ,सुभाष सेठिया , अनिल गोखरू ,राजेंद्र कोठारी , वीरेंद्र श्रीमाल , देवेंद्र पुंगलिया , कनकमल जैन , अनिल तलेरा , प्रवीण खुनिया ,जयंतीलाल जैन , दिलीप गेलड़ा ने अग्रिम सत्र के लिए शुभकामनाये प्रेषित की।
सेवा सम्मान समोराह में कोरोना काल में की गयी अपनी अमूल्य सेवाओं के लिए अमित कोठारी , नीलेश कोठारी , राहुल रांका ,प्रियेश छाजेड़, प्रमोद सालेचा ,प्रकाश नादेंचा , पुखराज चंडालिया ,अनिल नवलखा , आयुष नवलखा , हेमेंद्र श्रीमाल ,पृथिवीराज श्रीमाल ,संदीप बोथरा ,मेहुल कोठारी ,राजेश कोठारी, श्रेयांश सुराणा , ऋषि सुराणा ,सुमंत दोसी ,रितेश दोसी ,प्रवीण खुनिया ,तरुण डांगी,अर्पित चंडालिया , अंकित चंडालिया,विजय पितिलिया को सम्मानित किया गया।
1742 views





