टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में नंबर-एक पर आई; टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में नंबर-एक पर आई; टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा*
टीम इंडिया ने आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर वापसी की है। सीरीज में उनके शानदार प्रदर्शन ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया से आगे निकलने में मदद की है। टीम के अब टेस्ट रैंकिंग तालिका में 122 रेटिंग अंक हैं।भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 4-1 की जीत से फायदा हुआ है। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गई है। वह टी20 और वनडे में पहले ही शीर्ष पर था। इस तरह भारत एक ही समय में तीनों फॉर्मेट में नंबर-एक बन गया है।इससे पहले दिसंबर में भी टीम इंडिया ने ऐसा किया था और तीनों प्रारूप में नंबर एक बनी थी। तब टेस्ट और टी20 में भारतीय टीम पहले से नंबर एक थी और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत के बाद आईसीसी रैंकिंग में वनडे में भी पहला स्थान हासिल किया था।हालांकि, वनडे सीरीज के तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रहने के बाद भारत को टेस्ट में अपना पहला स्थान गंवाना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 टीम बन गई थी। अब इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला टेस्ट में जीत के बाद टीम इंडिया एक बार फिर टेस्ट में नंबर-1 टीम बन गई। भारत ने तीनों प्रारूप में बादशाहत कायम रखा है।

1542 views