अब शाम छह बजे तक खुला रहेगा राष्ट्र‌पति भवन का अमृत उद्यान

अब शाम छह बजे तक खुला रहेगा राष्ट्र‌पति भवन का अमृत उद्यान*
राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान अब सोमवार को छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। यह उद्यान 31 मार्च तक जनता के लिए खुला रहेगा। इसे रख-रखाव के लिए सोमवार को बंद रखा जाता है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लोग सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम छह बजे के बीच उद्यान में जा सकते हैं। पहले, यह सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे के बीच खुला रहता था। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर बुकिंग कराई जा सकती है। राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर-12 के निकट स्वयं सहायता कियोस्क के सुविधा केंद्र पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।

2412 views