अनंत अंबानी की शादी के मेन्यू में मिलेगा इंदौरी स्वाद, यहां के 65 शेफ बनाएंगे लजीज खाना*
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के मेन्यू में इंदौरी स्वाद को भी शामिल किया गया है। यहां के जार्डियन होटल के शेफ और उनकी 65 सदस्यों की टीम को खास तौर पर शादी में बुलाया गया है। यह शेफ चार दिन से जामनकर में हैं। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन जाम नगर में शुरू हो गया है।दुनियाभर से मेहमान वहां पहुंच चुके है। उनके लिए जो व्यजंन तैयार हो रहे हैं, उसमें इंदौर की खुशबू भी रहेगी।इंदौर के 65 शेफ चार दिन से जामनगर में हैं। वे दो मिनी ट्रक में मसाले और किराने का सामान भी इंदौर से लेकर गए हैं। इंदौर के जार्डियन होटल के शेफ और उनकी टीम को खास तौर पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए बुलाया गया है। उनके हाथों का बना खाना जाम नगर में पहुंचे मेहमान चखेंगे।रिसेप्शन में इंदौरी शेफ मिठाई से लेकर नमकीन व चटपटे व्यंजन बनाएंगे। शेफ मसालों को इंदौर से ही साथ लेकर गए, ताकि इंदौरी स्वाद बरकरार रहे। कचोरी, भूट्टे का कीस, पेटिंस, जलेबी के अलावा नाश्ते के आयटम भी इंदौर के शेफ तैयार कर रहे हैं। दो महीने पहले इंदौर के शेफ को खाने बनाने का न्यौता मिला था, तब से ही उनकी टीम तैयारी में जुटी थी। हालांकि, विवाह समरोह में अलग-अलग तरह के डिशेस परोसी जाएगी। इनमें थाई, मैक्सिकन, एशिया फूड के 200 से ज्यादा व्यंजन तैयार हो रहे हैं।






