कांग्रेस में नहीं समझदार नेता, प्रियंका को सौंपे कमान, जिनके साथ अन्याय हुआ, उनके लिए राहुल निकाले न्याय यात्रा “आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस में नहीं समझदार नेता, प्रियंका को सौंपे कमान, जिनके साथ अन्याय हुआ, उनके लिए राहुल निकाले न्याय यात्रा “आचार्य प्रमोद कृष्णम
कांग्रेस से निष्कासित होने के बाद आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बताया कि दिग्विजय सिंह हमेशा कहते थे कि यदि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होगा और गांधी परिवार से कोई नहीं लड़ेगा तो मैं जरूर लडूंगा। बड़ा अन्याय हुआ है उनके साथ और यदि दिग्विजय सिंह अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते तो शायद कांग्रेस की स्थिति यह न होती।जिसमें दिग्विज सिंह, कमलनाथ, पी चिदंबरम, भूपेंद्र हुड्डा, आनंद शर्मा, सलमान खुर्शीद, तारिक अनवर जैसे बहुत से नेता है। जो उनकी दादी, पिता व मां के साथ रहे, लेकिन अब उनका अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष बनना था और राहुल ने नामांकन के लिए अनुमति भी दे दी थी, लेकिन फिर राहुल गांधी की तरफ से ही किसी वेणु गोपाल ने फार्म न भरने की बात कही। उसके लिए मैं प्रस्तावक था उनका। ऐसे में दिग्विजय सिंह के साथ बड़ा अन्याय हुआ है।

1407 views