आम आदमी पार्टी-कांग्रेस में हो गई डील, दिल्ली-हरियाणा और गुजरात में इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे दोनों दल*
लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए सीट बंटवारे का एलान किया गया है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिल्ली हरियाणा गोवा गुजरात और चंडीगढ़ की सीटों को लेकर आपसी सहमति बन गई है। दिल्ली की सात सीटों में से चार पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।
दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें
दिल्ली में AAP चार पर लड़ेगी
नई दिल्ली
वेस्ट दिल्ली
साउथ दिल्ली
ईस्ट दिल्ली
कांग्रेस तीन सीट पर लड़ेगी
चांदनी चौक
नॉर्थ ईस्ट
नॉर्थ वेस्ट
गुजरात में 26 लोकसभा सीटें
कांग्रेस 24
AAP 2 (भरूच और भावनगर)
हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें
9 सीटें पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
AAP लड़ेगी एक सीट (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव
चंडीगढ़ और गोवा की सीटों पर हुआ ये फैसला
चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रत्याशी लड़ेगा चुनाव
गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी






