बेटे को संस्कार नहीं दे सकतीं तो..राहुल गांधी के बाद अब सोनिया को स्मृति इरानी की सलाह*
स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के बयान को लेकर सीधे सोनिया गांधी पर ही हमला बोलते हुए कहा कि यदि आप बेटे को सही संस्कार नहीं दे सकती तो उसे बोलने से ही रोकें। उनके मन में यूपी के लिए विष भरा है।राहुल गांधी और स्मृति इरानी के बीच सियासी प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है, लेकिन पिछले दो दिनों में इसका नया राउंड देखने को मिला है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली पहुंचे हैं तो वहीं स्मृति इरानी भी अपने संसदीय क्षेत्र में है। इस बीच राहुल गांधी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने वाराणसी में युवाओं के शराब पीकर सड़कों पर पड़े रहने और रातों को डांस करने की बात कही है। इस बयान को लेकर अब स्मृति इरानी ने उन्हें घेरा है और यूपी के युवाओं और पुण्य स्थानों के अपमान का आरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने सोनिया गांधी पर ही हमला बोलते हुए कहा कि यदि आप बेटे को सही संस्कार नहीं दे सकतीं तो उसे बोलने से ही रोकें।






