बीते 70 वर्षों में जो नहीं हुआ, हमने सात वर्षों में ही कर दिखाया : योगी

बीते 70 वर्षों में जो नहीं हुआ, हमने सात वर्षों में ही कर दिखाया : योगी*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बजट चर्चा के दौरान नेता विरोधी दल (अखिलेश यादव) पर हमला बोला। कहा, आपको बजट के आकार पर आपत्ति हो सकती है, लेकिन हमारी सरकार कोरोना काल के बावजूद राज्य सकल घरेलू उत्पाद दोगुना करने में सफल रही। जो बीते 70 वर्षों में नहीं हुआ, हमने सात वर्षों में करके दिखाया है।योगी ने कहा कि 2017 में यूपी देश की आबादी में नंबर वन पर था, जबकि अर्थव्यवस्था छठवें स्थान पर थी। अब हमारी अर्थव्यवस्था देश में दूसरे स्थान पर है। बीमारू राज्य की छवि से उबरने पर नेता विरोधी दल चिढ़ रहे हैं। हमने सात साल में नया टैक्स नहीं लगाया। मंडी शुल्क आधा किया डीजल-पेट्रोल पर टैक्स की दर यूपी में सबसे कम है। यह सफलता कर चोरी पर नियंत्रण पाने से मिली है। राज्य का सिबिल रेशियो ठीक हुआ है। बजट पारित, सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित : शनिवार को सदन में बजट बहुमत से पारित हो गया। विधानसभा ने 7 लाख 70 हजार 127 करोड़ 66 लाख 12 हजार रुपये के बजट को मंजूरी दी। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

1407 views