खुशखबरी: 8.25% पीएफ पर ब्याज दर, तीन साल में सर्वाधिक

खुशखबरी: 8.25% पीएफ पर ब्याज दर, तीन साल में सर्वाधिक*
खुशखबरी : आठ करोड़ धारकों को 0.10 फीसदी ज्यादा मिलेगा ब्याज वित्त मंत्रालय से अनुमति मिलते ही पैसा खातों में
कर्मचारियों को भविष्य निधि कोष (ईपीएफ) पर इस वर्ष 0.10 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। आम चुनाव से पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने शनिवार को वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर 8.25 फीसदी रखने की घोषणा की। यह बीते तीन साल में सर्वाधिक है। करीब 8 करोड़ कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा। 2022-23 में यह दर 8.15 फीसदी थी। केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में संगठन के ट्रस्टियों के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला हुआ। वित्त मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद सदस्यों के खातों में व्याज जमा होगा।

1206 views