भारत रत्न देने के एलान पर विपक्ष ने केंद्र सरकार के फैसले पर जताई खुशी

भारत रत्न देने के एलान पर विपक्ष ने केंद्र सरकार के फैसले पर जताई खुशी*
केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह,पीवी नरसिम्हा राव व वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने के एलान पर विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया देकर खुशी जाहिर की। वहीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा मैं इस फैसले का स्वागत करती हूं। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत बधाई चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समाजवादी पार्टी ने की थी। जितने भी लोगों को भारत रत्न मिला है। मैं उनको बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

1809 views