लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ मतदाता, 2 करोड़ नए मतदाताओं को जोड़ा गया: चुनाव आयोग

लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ मतदाता, 2 करोड़ नए मतदाताओं को जोड़ा गया: चुनाव आयोग*
आगामी लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ लोग मतदान कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से जुड़ी स्पेशल समरी रिवीजन 2024 रिपोर्ट जारी की। जिसमें आयोग ने बताया कि मतदाता सूची में 18 से 29 साल की उम्र वाले 2 करोड़ नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। 2019 लोकसभा चुनाव के मुकाबले रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या में 6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा 96.88 करोड़ मतदाता लोकसभा चुनावों में मतदान के लिए रजिस्टर्ड हैं। साथ ही जेंडर रेशो भी 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है।

3350 views