उपभोक्ता व्हाट्सएप पर बना सकेंगे खुद का स्टीकर*
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर खुद का स्टीकर बनाने के लिए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ओपन करें। इसके बाद उस व्यक्ति के नाम का चयन करें, जिसे आप अपनी फोटो का स्टीकर भेजना चाहते हैं। अब फोन की स्क्रीन पर नीचे की तरफ ‘स्टीकर’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद यहां + के साइन पर क्लिक करें। इसके बाद अब आपको अपनी फोटो गैलरी पर जाकर उस फोटो को चुनाव करना होगा, जिसका आप स्टीकर बनाना चाहते हैं। फोटो पर क्लिक करते ही स्वचालित रूप से उसका स्टीकर बन जाएगा। अब आपका स्टीकर बनकर तैयार है, जिसे आप चयनित नंबर पर शेयर कर सकते हैं।






