धनशोधन की चिंताओं, KYC में गड़बड़ी के कारण लगा पेटीएम बैंक पर प्रतिबंध, 31 करोड़ ई-वॉलेट्स निष्क्रिय

धनशोधन की चिंताओं, KYC में गड़बड़ी के कारण लगा पेटीएम बैंक पर प्रतिबंध, 31 करोड़ ई-वॉलेट्स निष्क्रिय*
आरबीआई ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों को बखातों से शेष राशि की निकासी या उपयोग की अनुमति किसी प्रतिबंध के बगैर दी जाएगी। वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।धनशोधन संबंधी चिंताओं और वॉलेट पेटीएम तथा इसकी बैंकिंग शाखा के बीच सैकड़ों करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के कारण भारतीय रिजर्व बैंक को विजय शेखर शर्मा की ओर से संचालित इकाइयों पर शिकंजा कसना पड़ा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

1340 views