विराट और अनुष्का के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा

विराट और अनुष्का के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा*
विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों से हटने का फैसला किया था। इसकी जानकारी बीसीसीआई ने दी थी। तब बोर्ड ने यह बताया था कि उन्होंने पारिवारिक कारणों से छुट्टी ली है।भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इस बात का खुलासा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने किया। दरअसल, किंग कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले से अपना नाम वापस ले लिया था। दावा किया गया है कि वह इस वक्त देश से बाहर अपनी पत्नी के साथ हैं ।

1474 views