सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर 71,500 पर बंद,निफ्टी भी 460 अंक टूटा

सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर 71,500 पर बंद,निफ्टी भी 460 अंक टूटा*
शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 1628 अंक गिरकर 71,500 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 460 अंक की गिरावट रही। यह 21,571 के लेवल पर बंद हुआ। कारोबार में ऑटो और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा गिरावट रही। तिमाही नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 8फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। कोटक बैंक भी करीब 4फीसदी नीचे बंद हुआ। वहीं टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी में 1फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही।

1340 views