अयोध्या से कोलकाता व बंगलुरू के लिए शुरू हुई वायुसेवा*
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद के लिए अयोध्या से वायुसेवा शुरू हो गई थी। आज इंडियन एयरलाइंस की अयोध्या से कोलकाता और बंगलुरू के लिए भी वायुसेवा शुरू हो गई है।उन्होंने कहा कि बीते नौ साल में यूपी एयर कनेक्टिविटी में एक प्रमुख राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश में अब चार अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हो गए हैं।






