22 जनवरी को सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए’, युवा महोत्सव से पीएम मोदी का आह्वान

22 जनवरी को सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए’, युवा महोत्सव से पीएम मोदी का आह्वान*
युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उनसे नशे से दूर रहने, परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ वोट करने और माताओं बहनों के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने को कहा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस दौरान युवाओं ने मार्च-पास्ट किया और सांस्कृतिक नृत्य पेश किया। युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उनसे नशे से दूर रहने, परिवारवाद की राजनीति के खिलाफ वोट करने और माताओं बहनों के खिलाफ अपशब्दों के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने को कहा।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कहा कि आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है। ये दिन उस महापुरुष को समर्पित है, जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं। मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

1340 views