पीएम मोदी कल अयोध्या में रामनगरी को देंगे 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात*

पीएम मोदी कल अयोध्या में रामनगरी को देंगे 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात*
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री मोदी अपने इस दौरे में एयरपोर्ट, हाईवे, रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइन दोहरीकरण के साथ कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात अयोध्या को देंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन अयोध्या में विकास के नए युग को प्रारंभ करने वाला साबित होगा। इस अवसर पर देश को एक नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट मिलने के साथ अयोध्या को 16 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। चार प्रमुख पथों का भी लोकार्पण होगा। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों की कुछ परियोजनाएं भी शामिल की गई हैं। इसके लिए उन्होंने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दयाशंकर सिंह, अयोध्या के महापौर सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए तय रूट पर सुरक्षा और साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था के निर्देश देते हुए कहा कि इस दौरान पूरी अयोध्या राममय नजर आए।

1943 views