आखिर क्यों लगता है फुटापाथ बाजार .किस का संरक्षण

आखिर क्यों लगता है फुटापाथ बाजार .किस का संरक्षण

इंदौर।राजबाड़ा क्षेत्र जो स्मार्ट सिटी – हैरिटेज के तौर पर घोषित किया हुआ है । यहां प्रतिदिन हजारों लोगो का आवगमन होता है । इस क्षेत्र के चारो ओर व्यवस्यायिक मार्केट है । यहां के व्यापारियों ने फुटापाथ न लगे इसको लेकर काफी बड़े आंदोलन किये । प्रशासन भी मानता है कि फुटापाथ लगना गलत है । चुने हुए जन प्रतिनिधि *महापौर* शहर को स्वस्थ्य सुंदर श्रेष्ठ आबोहवा ओर बेहतर ट्रैफिक नियंत्रण वाला बनाने की कवायद कर रहे है लेकिन वर्षों से जमा कर्मी अपनी आदतों ओर फिदरतो से महापौर के प्रयासों को ठेंगा दिखा देते है …।
बाकायदा नगर निगम ने अवैध फुटापाथ अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही को लेकर विशेष दल के सदस्यों को वेतन दिया जाता है । अब जानिए …. राजबाड़ा उद्यान के बाहर सडक पर फुटापाथ , आईसीआईसी बैंक वाली रोड के बाहर फुटापाथ , बांके बिहारी मंदिर के बाहर फुटपाथियो का बाजार , आटाला बाजार , निहालपुरा , इमामबाड़ा , पिपली बाजर ,सराफा थाने के सामने ओर थाने ओर इमामबाड़ा की गलियों में फुटापाथ माफियाओं की जागिरदारी किराए पर फुटापाथ लगते है । इन सब का लम्बी अवधि से निगम रिमूव्हल इंचार्ज के साथ शुभलाभ रिश्ता बना हुआ है । जिसके चित्र हाल ही में अखबारों में प्रकाशित हो गये…. सोशल मीडिया पर सड़क माफिया जो खुले तौर पर सडक दुकान लगाने के साढे चार सौ की मांग कर रहा है …. ! सडक कब्जे की वसूली एवजी रख कर होने लगी ?
क्यो नही हटता है फुटापाथ …. ? इस पर भी गौर फरमाइयेगा ! नगर निगम के रिमूव्हल दल सख्ती कर 2 – 4 दिन प्रतिबन्ध ओर अपना जोहर दिखाकर अपने आला अफसरों की निगाह में कर्तव्यता का खिताब लेते है और दूसरी ओर फुटापाथ माफिया से धैर्यधन की बड़ी कीमत लगवाते है …. बड़ी कीमत के सहारे गाड़ी चलती है स्थानीय लोगो ने आला अफसरों को शिकायत करें तब रिमूव्हल टीम सड़क खाली बिना आतिक्रमन के फोटो वीडियो भेज कर जिम्मेदारों को बता देते है ।

*राजबाड़ा क्षेत्र में सड़क फुटापाथ – पैदल पथ पर अवैध कब्जे अतिक्रमण प्रतिबंधित है – नगर निगम आयुक्त – महापौर की घोषणा के बावजूद रिमूव्हल टीम फुटापाथ लग रहे है – शिकायत पर रिमूव्हल की दिखावटी कार्यवाही का जोड़ लगता है और कुछ समय मे फिर फुटापाथ लग जाता है । इस सब मे शुभलाभ का बड़ा रोल है । नगर निगम के रिमूव्हल दल की उपस्थिति फुटापाथ माफियाओं के संरक्षण का बड़ा हथियार सिद्ध हो रहा है । सबसे यक्ष प्रश्न है कि रिमूव्हल दल की कार्य शैली ( शुभलाभ) से क्या बड़े अफसरान अनभिज्ञ है ?*

1675 views