बढ़नेवाली हैठंड! दिल्ली-UP समेत 6 राज्यों मेंआज बारिश

बढ़नेवाली हैठंड! दिल्ली-UP समेत 6 राज्यों मेंआज बारिश*
तीन राज्यों में बिजली गिरने से 25 मौतें मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल में तो अच्छी बारिश हो सकती है। इसके अलावा यूपी, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब में भी भी बारिश होगी। इससे तापमान तेजी से गिर जाएगा। दिल्ली में आज तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब ही बना हुआ है। यही नहीं अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 13 या 14 डिग्री सेल्सियस ही बना रहने की संभावना है। यही नहीं यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में पारा इससे भी नीचे लुढ़क सकता है। इसकी वजह है, 27 और 28 नवंबर तक बारिश होने की संभावना। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, दक्षिणी पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आज बारिश हो सकती है। इससे दिल्ली- एनसीआर और आसपास के इलाकों को पलूशन से भी राहत मिलेगी।

1809 views