श्रीलंका और थाईलैंड के बाद मलयेशिया में भारतीयों को मिलेगा मुफ्त वीजा, राष्ट्रपति ने खुद की घोषणा

श्रीलंका और थाईलैंड के बाद मलयेशिया में भारतीयों को मिलेगा मुफ्त वीजा, राष्ट्रपति ने खुद की घोषणा*
मलयेशिया के प्रधानमंत्री ने भारत और चीन के नागरिकों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही है। आर्थिक वृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए मलयेशिया ने इस तरह का फैसला लिया है।आर्थिक वृद्धि के लिए मलयेशिया अब श्रीलंका और थाईलैंड की राह पर चल पड़ा है। मलयेशिया ने भी भारतीय नागरिकों को 30 दिनों के लिए मुफ्त वीजा देने की बात कही है। हालांकि मलयेशिया ने एक दिसंबर से लागू होने वाली इस व्यवस्था को चीनी नागरिकों के लिए भी खोला है। बता दें भारतीय नागरिकों को मुफ्त वीजा देने वाला मलयेशिया तीसरा एशियाई देश है। अभी मलयेशिया में सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ईरान, तुर्की, जॉर्डन के नागरिकों को यह सुविधा मिलती है।गौरतलब है कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के एक बयान ने साफ किया है कि कि यह मुफ्त वीजा छूट सुरक्षा मंजूरी के अधीन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपराधिक रिकॉर्ड और हिंसा के जोखिम वाले लोगों को इस छूट का लाभ नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा देश के गृह मंत्री सैफुद्दीन नसुशन इस्माइल जल्द ही वीजा छूट से जुड़ी अधिक जानकारी आपके साथ साझा करेंगे।

2278 views