सादगी, सरलता और सेवा को बनाया संजय शुक्ला ने अपना आधार*

*सादगी, सरलता और सेवा को बनाया संजय शुक्ला ने अपना आधार*

इंदौर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने इस चुनाव में सादगी, सरलता और सेवा को अपना आधार बनाया । इसी आधार को आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भी जनता के सामने रखा और सेवा का एक मौका और देने का आग्रह किया ।

शुक्ला का जनसंपर्क बुधवार को सुबह वार्ड क्रमांक 9 के लटुरबाग में हुआ। यहां श्री शुक्ला ने घर घर में वार्ड वासियों का अभिवादन कर उन्हें अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। क्षेत्र क्रमांक 1 से अपना नाम घोषित होने के बाद से शुक्ला ने सभी वार्डों में अपना जनसंपर्क पूरा किया । अपनी सादगी, सरलता और मिलनसारिता के साथ वे जनता के बीच पहुंचे। सभी वार्ड मैं जनता ने उनका उत्साह पूर्वक स्वागत किया।
इस दौरान जनता से संवाद करते हुए शुक्ला ने उनके द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और आगामी उनकी विकास योजनाओं को भी सामने रखा। शुक्ला ने बताया कि पिछले 5 सालों में इस क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने 6 टंकियों का निर्माण कराया । इसके अलावा 600 बोरिंग का वादा भी पूरा किया। नर्मदा लाइन डलवाई, सड़के और ड्रेनेज लाइन का काम करवाया। बगीचे विकसित करवाएं और उनमें ओपन जिम का निर्माण भी कराया ‌।

उन्होने कहा कि पिछले 5 साल में इस क्षेत्र में एक भी नई शराब दुकान नहीं खोलने दी। क्षेत्र के श्रद्धालुओं को अयोध्या और मथुरा की धार्मिक यात्राएं कराई। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के बाद यदि भाजपा ने अड़ंगे नहीं डाले होते तो इस क्षेत्र में कई काम और होते। ‌उन्होंने बाणगंगा के अस्पताल को 100 बैड का करने को मंजूर कराया था लेकिन भाजपा ने यह होने नहीं दिया।
जनसंपर्क के दौरान मिले जन जन समर्थन से शुक्ला अपनी जीत को लेकर आशान्वित है।
शुक्ला ने जहां इस क्षेत्र में लगातार काम करते हुए जनता के बीच अपनी पैठ बनाई है, वही इस चुनाव में कांग्रेस के बड़े नेता और संगठन उनके साथ पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी उनके समर्थन में रोड शो कर चुकी है जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई थी।

1407 views