*ऐसा वोट मत देना जिससे महिलाओं के लिए जीना मुश्किल हो जाए*
*हर गली में नशा पहुंचने के रास्ते को बंद कर देना – संजय शुक्ला*
इंदौर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के कांग्रेस के प्रत्याशी संजय शुक्ला ने मतदान के पूर्व दिवस पर अपने क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि ऐसा वोट मत देना जिससे महिलाओं के लिए क्षेत्र में जीना मुश्किल हो जाए । इस क्षेत्र की हर गली में नशा पहुंच जाए ।
शुक्ला ने कहा कि अभी तो मतदान हुआ नहीं है । चुनाव परिणाम आए नहीं है । उसके पहले ही कल जिस तरह से दिनदहाड़े शराब के नशे में भाजपाइयों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और फिर थाने में उन महिलाओं की सुनवाई नहीं हुई । उसने आपको और हम सबको ट्रेलर दिखा दिया है । यदि आपने एक गलत फैसला ले लिया तो फिर 5 साल तक ऐसे ही हालात बने रहेंगे और बनते रहेंगे । कहीं कोई सुनवाई नहीं होगी । महिलाओं का सुरक्षित जाना आना मुश्किल हो जाएगा । अपराधियों का बोलबाला हो जाएगा । क्षेत्र में मार काट , चंदा और वसूली होगी ।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए आए नेताजी अपने भाषणों में तो नशे के विरोध की बात करते हैं लेकिन चुनाव जीतने के लिए हर गली, हर मोहल्ले में नशा पहुंचने का काम कर रहे हैं । पूरे क्षेत्र को शराब की दुकान के रूप में तब्दील कर दिया गया है । हर तरफ फ्री की शराब बांटी जा रही है । यदि आप लोगों ने अपने बेटे को छोड़कर दूसरे को वोट दे दिया तो आने वाले समय में पूरा क्षेत्र नशे का अड्डा बन जाएगा । हमारे आपके घरों के बच्चे नशे के जाल में फंस जाएंगे । अपने क्षेत्र को, परिवार को, महिलाओं के सम्मान को और व्यापारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने मत के माध्यम से मुझे आशीर्वाद दीजिए ।
1474 views





