संजय शुक्ला के जनसंपर्क में सैनिटाइजर लगाकर दिलाई कोरोना काल की याद

*संजय शुक्ला के जनसंपर्क में सैनिटाइजर लगाकर दिलाई कोरोना काल की याद*

*नागरिकों को कहा – आज जो नेता चुनाव लड़ने आए हैं वह उस समय कहां छुप कर बैठे थे*

इंदौर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के जनसंपर्क के दौरान आज कार्यकर्ताओं ने नागरिकों को हाथों में सैनिटाइजर लगाया । इसके माध्यम से इन नागरिकों को कोरोना के संक्रमण काल की याद दिलाई गई । इसके साथ ही यह भी पूछा गया कि आज जो मेहमान नेताजी के रूप में चुनाव लड़ने आए हैं उनसे पूछो कि जब आपकी जान के लाले पड़े हुए थे तब वह कहां थे ?

शुक्ला ने आज वार्ड 6 में जोरदार जनसम्पर्क किया । भोलेनाथ कॉलोनी में साईबाबा मंदिर में दर्शन कर उन्होंने अपना जनसम्पर्क शुरू किया। शुक्ला भोलेनाथ कॉलोनी, धर्मराज कॉलोनी, नयापुरा, महावीर कृपा एवेन्यू, शुक्ला नगर, रामचंद्र नगर, विंध्याचल नगर, इंद्रा नगर सहित अन्य कॉलोनियों में घर घर पहुंचे । उन्होने अभिवादन कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। शुक्ला की मौजूदगी ने क्षेत्र के नागरिकों में दिवाली के त्यौहार के उत्साह को बढ़ा दिया । बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने बेटे के रूप में उनका स्वागत किया और उन्हें आशीष दिया ।

इस जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नागरिकों के हाथों में सैनिटाइजर लगाया और उन्हें कोरोना के संक्रमण काल की याद दिलाई। इस काल के दौरान हर व्यक्ति की जान के लाले पड़े हुए थे । सारे नेता स्थिति छोड़कर पलायन कर गए थे । ऐसे में संजय शुक्ला ही एकमात्र ऐसा बेटा था जो कि अपने जान की बाजी लगाकर लोगों की जान बचाने में लगा हुआ था । इन कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से यह सवाल भी किया कि आपके बीच में चुनाव लड़ने के लिए आए नेताजी से पूछो कि जब आपकी जान संकट में थी तब वह कहां थे और क्या कर रहे थे ?

1407 views