*कांग्रेस की सरकार से क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख – संजय शुक्ला*
इंदौर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि इस चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है । ऐसे में आप लोगों का समर्थन इस क्षेत्र के विकास को पंख लगाने वाला साबित होगा ।
शुक्ला कल शाम को नंद बाग क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे । इस क्षेत्र में उन्होंने घर घर जाकर जनसंपर्क किया । इसके साथ ही इससे लगे हुए राखी नगर और अन्य कॉलोनी में भी घर-घर दस्तक दी । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है । आप सभी को यह अच्छी तरह से मालूम है कि पिछले चुनाव के बाद जब कांग्रेस की सरकार बनी तो मात्र 15 महीने की सरकार के दौरान विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के विकास के लिए ढेर सारी योजनाएं मंजूर हुई । इन योजनाओं को बाद में बनी भाजपा की सरकार के द्वारा रोक दिया गया । अब कांग्रेस की प्रचंड बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है । इस सरकार के कार्यकाल में हम क्षेत्र क्रमांक 1 के विकास को पंख लगा देंगे । आप सभी को क्षेत्र के विकास की धारा को तय करने के लिए 17 नवंबर को हाथ के पंजे को चुनना है । नंदबाग क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जाएगी । मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के कार्य को मैंने पिछले 5 साल में जितना ज्यादा हो सका उतना ज्यादा किया है ।अब बचा हुआ कार्य अगले 5 साल में किया जाएगा ।
शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 18 साल से सरकार है । पद पाने के लालच में हमारे मेहमान 10 साल से इंदौर को छोड़कर इधर-उधर घूम रहे हैं । इस दौरान उन्होंने कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि इंदौर के विकास की क्या स्थिति है इंदौर के नागरिकों की क्या आवश्यकता है । नागरिकों की आवश्यकता की पूर्ति पर सरकार ध्यान क्यों नहीं दे रही है । हकीकत तो यह है कि यह मेहमान खुद की लालसा की पूर्ति के लिए दौड़ता है इसे जनता से कोई वास्ता नहीं है ।
1407 views





