पूर्व राज्यपाल बोले, मेरी कोशिशों सें लोकसभा व राज्यसभा में वंदे मातरम गायन प्रारंभ हुआ

पूर्व राज्यपाल बोले, मेरी कोशिशों सें लोकसभा व राज्यसभा में वंदे मातरम गायन प्रारंभ हुआ*
उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि पहले भारत की संसद में वंदे मातरम गीत नहीं गाया जाता था। मेरे प्रयासों से राज्यसभा व लोकसभा में वंदे मातरम का गायन शुरू हुआ। यह गीत आज ही के दिन 7 नवंबर 1875 को लिखा गया था इसलिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। वह मंगलवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था भी मेरे प्रयासों से लागू हुई है। इससे कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और मेरे कहने पर ही 24 जनवरी को यूपी दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने 2017 के बाद ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बड़ी छलांग लगाई है। यूपी 17वें से दूसरे स्थान पर आ गया है। प्रदेश में विकास को गति मिली है।

2010 views