जल्‍द बदलेगा अलीगढ़ का नाम,कहलाएगा हरिगढ़, नगर निगम से पास हुआ प्रस्‍ताव

जल्‍द बदलेगा अलीगढ़ का नाम,कहलाएगा हरिगढ़, नगर निगम से पास हुआ प्रस्‍ताव*
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले का नाम जल्‍द बदल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो इसे अलीगढ़ की बजाए हरिगढ़ के नाम से जाना जाएगा। नाम बदले जाने को लेकर चर्चा लंबे समय से चल रही थीं। अलीगढ़ नगर निगम ने यह प्रस्‍ताव पास कर दिया है। प्रस्‍ताव को शासन के पास भेजा जा रहा है। मेयर प्रशांत सिंघल ने उम्‍मीद जताई है कि जल्‍द ही इस प्रस्‍ताव को मंजूरी मिल सकती है। आपको बता दें कि इसके पहले भी योगी सरकार प्रदेश के कुछ जिलों के नाम बदल चुकी है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्‍या किए जाने की चर्चा देश-विदेश हर जगह हुई थी। अब अलीगढ़ का नाम बदले जाने को लेकर वहीं के नगर निगम ने प्रस्‍ताव पास कर दिया है।तो इसे बड़ा कदम बताया जा रहा है। नगर निगम की बैठक मेंअलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्‍ताव रखा गया था जिसे सर्वसम्‍मति से पास कर दिया गया।

2144 views