केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी कहा सरकार चलाने के दो तरीके,एक गरीबों की मदद,दूसरी अदाणी की मदद

केन्द्र सरकार पर बरसे राहुल गांधी कहा सरकार चलाने के दो तरीके,एक गरीबों की मदद,दूसरी अदाणी की मदद*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के तहत आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। राहुल गांधी 28 और 29 अक्तूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। वे 28 अक्तूबर को कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस नेता ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों की, मजदूरों की, बेरोजगारों की मदद करती है। उनकी (भाजपा ) सरकार अदाणी की मदद करती है। खदान अदाणी को दिए जाते हैं पोर्ट अदाणी को दिए जाते हैं। जम्मू कश्मीर जाइए सेब का बिजनेस अदाणी के हाथ में है। बाजपा के लोग उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं, हम देश के गरीब आदिवासी, दलितों के लिए काम करते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार चलाने के दो तरीके होते हैं किसी भी सरकार को देखो दो ही तरीके होते हैं। एक तरीका सबसे अमीर लोगों को फायदा पहुंचाओ, दूसरा तरीका गरीब लोगों की मदद करो। राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा और केन्द्र की मोदी सरकार पर दमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही हमारी सरकार बनेगी जो वादे किए है उनको हम पूरा करेंगे।

1474 views