*अंजली शुक्ला के जनसंपर्क में महिलाएं उमड़ी*
*हर मां – बहन की आंखों का तारा है, संजय शुक्ला हमारा है*
इंदौर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में उनकी पत्नी अंजली शुक्ला के द्वारा भी आज दिनभर जनसंपर्क किया गया । इस जनसंपर्क में बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ी । इन महिलाओं के द्वारा नारा लगाया गया कि सुख-दुख का सहारा है संजय शुक्ला हमारा है ।
अंजली शुक्ला ने बी.एस.एफ पानी की टंकी से कालानी नगर, नगीन नगर, न्यु नगीन नगर और उससे जुड़े हुए क्षेत्र में जनसंपर्क किया । इस जनसंपर्क के दौरान जब अंजली शुक्ला इन क्षेत्रों में पहुंची तो बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों से निकाल कर आ गई । इन महिलाओं ने अंजली शुक्ला का जोरदार स्वागत किया और साथ ही संजय शुक्ला को जीतने का संकल्प भी लिया । इन महिलाओं का कहना था कि पिछले साल 5 साल में हमारे सुख और दुख की घड़ी में हमारा यह विधायक ही हमारे साथ खड़ा रहा है । ऐसे में इस विधायक का साथ देना हमारे लिए जरूरी है ।






