सेंसेक्स 634 अंक बढ़कर 63,782 पर बंद:निफ्टी भी 190 अंक बढ़ा*
शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 634 अंक बढ़कर 63,782 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी तेजी रही, यह 190 अंक चढ़कर 19,047 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और सिर्फ 2 में गिरावट देखने को मिली। बैंकिंग,आईटी और मेटल सहित सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी रही। लगातार 6 दिनों की गिरावट के बाद आज बाजार तेजी के साथ बंद हुआ।






