केंद्र सरकार ने एयरलाइनों व यात्रा पोर्टल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बुलाई बैठक

केंद्र सरकार ने एयरलाइनों व यात्रा पोर्टल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों की बुलाई बैठक*
केंद्र सरकार एयरलाइंस के डार्क पैटर्न पर लगाम कसने की तैयारी कर रही है। एयरलाइंस के पोर्टल से ग्राहकों को ठगे जाने पर सरकार गंभीर हो गई है। डार्क पैटर्न को लेकर हवाई यात्रियों की बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार ने आठ नवंबर को सभी एयरलाइनों और यात्रा पोर्टलों के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इसके साथ सरकार ई कॉमर्स वेबसाइटों के लिए भी डार्क पैटर्न को लेकर गाइडलाइंस जारी करने की तैयारी कर रही है। उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा कि पिछले एक साल में सरकार को राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन के माध्यम से एयरलाइन क्षेत्र से संबंधित दस हजार शिकायतें मिली है। इनमें टिकट रद्द के बाद रिफंड नहीं मिलने के साथ मुफ्त अनिवार्य वेब चेक-इन के बावजूद हर सीट को भुगतान योग्य दिखाना शामिल है।

2010 views