मोदी सरकार लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए शुरू करेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

मोदी सरकार लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए शुरू करेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए छह महीने का लक्ष्य रखा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार लाभार्थियों तक पहुंचने और योजनाओं से उन्हें जोड़ने के लिए देश की सभी 2.7 लाख पंचायतों में व्यापक अभियान ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू करेगी। सूत्रों ने कहा कि यह कवायद अगले महीने दिवाली के बाद शुरू होगी और कई हफ्तों तक जारी रहेगी। विशेष रूप से तैयार किए गए रथ देश भर में लाभार्थियों तक पहुंचेंगे। हाल में मंत्रिमंडल की बैठक में, मोदी ने सहयोगियों को कड़ी मेहनत करने व यह सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया कि जिन योग्य लाभार्थियों को अभी भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन तक तेजी से पहुंचा जाए।

1608 views