गांधी, वाजपेयी फिलिस्तीन के हक में थे, इंडिया की विदेश नीति बदल मोदी इजरायल के साथ हो गए: सपा सांसद

गांधी, वाजपेयी फिलिस्तीन के हक में थे, इंडिया की विदेश नीति बदल मोदी इजरायल के साथ हो गए: सपा सांसद*
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली नेआतंकी संगठन हमास के बर्बर हमले के बाद इजरायल की जवाबी कार्रवाई को भारत सरकार के समर्थन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीखी आलोचना की है। रूप से फिलिस्तीन का समर्थक रहा है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी फिलिस्तीन के हक मेंखड़े हुए थे, बीजेपी के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी फिलिस्तीन के हक में खड़े हुए थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमारी विदेश नीति में परिवर्तन कर दिया हैऔर ना जाने क्यों इजरायल की गोद में जाकर बैठ गए हैं। 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास ने इजरायली इलाकों पर हमला बोल दिया था। खुफिया तंत्र और सुरक्षा के सारे उपाय नाकाम होने के सदमे से उबरने के बाद सेइजरायल हमास के संभावित ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। गाजा पट्टी पर काफी बमबारी की गई हैऔर वहां पानी, बिजली, खाने-पीनेके सामान की आपूर्ति को रोक दिया गया है। इजरायल नेइसेएक युद्ध की तरह लिया हैऔर उसकी सेना पूरी ताकत से हमास के सफाया के लिए मैदान में उतर चुकी है।

1206 views