योगी सरकार की बड़ी पहल: यूपी के गोंडा जिले में नवरात्र में किया जाएगा 11,000 बेटियों का सबसे बड़ा कन्या पूजन

योगी सरकार की बड़ी पहल: यूपी के गोंडा जिले में नवरात्र में किया जाएगा 11,000 बेटियों का सबसे बड़ा कन्या पूजन*
नारी की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार शारदीय नवरात्र से मिशन शक्ति के अगले चरण की शुरुआत करने जा रही है। इस शारदीय नवरात्रि में सीएम योगी के मार्गदर्शन में गोंडा जिले में देश का अब तक का सबसे बड़ा कन्या पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। 22 अक्तूबर को महाष्टमी के दिन ‘शक्ति वंदन’ समारोह के तहत इस दौरान 11,000 बेटियों का एक साथ कन्या पूजन किया जाएगा। यह सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश मेंअब तक का सबसे बड़ा कन्या पूजन समारोह होगा। इस समारोह को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व प्रतिष्ठित लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में हिमाचल प्रदेश के मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान कन्याओं के सामूहिक पूजन की गतिविधि को दर्ज किया गया था। 9 मार्च 2019 को यहां 1008 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया गया था।

1206 views