श्राद्ध के बाद पहले नवरात्री से पटरी पर लौटेगी बाजार की रौनक

श्राद्ध के बाद पहले नवरात्री से पटरी पर लौटेगी बाजार की रौनक*
श्राद्ध के दिनों मेंअमूमन 15 दिनों तक बाजार में खरीददारी लगभग ठप हो जाती है। यही है कारण है कि व्यापारी त्योहारी सीजन की तैयारियों को लेकर टूर व मॉल के स्टॉक में जुट जाते हैं। बाजार में व्यापारी इस समय सर्दियों को लेकर तैयारी कर रहे हैं। अमृतसर, लुधियाना व जालंधर से गरम कपड़ों की खेप मंगाई जा रही है। इसके अलावा पानीपत से टेक्सटाइल के आईटम मंगाए जा रहे हैं। नवरात्र के बाद गुलाबी ठंड का अहसास होने लगता है। इसी को लेकर अब सर्दियों के कपड़े शोरूमों में लगने शुरू हो गए हैं। ब्रांडेड कंपनियों से लेकर रेडीमेड सेक्टर दिल्ली, हाथरस कपड़े की मंडी से माल का आर्डर दे रहे हैं। सराफा मार्केट में भी बुकिंग शुरू हुई है। पिछले दिनों सोने व चांदी के रेट में गिरावट के बाद ग्राहक मोल भाव के लिए पहुंच रहे हैं। पित्रपक्ष में लोग खरीदारी करना शुभ नहीं मानतें हैं यही कारण है बाजार बिक्री 60 फीसदी तक गिर गई है।

1608 views