मेहेंगाई की मार, अब दिल पर पड़ी..*

*मेहेंगाई की मार, अब दिल पर पड़ी..*

अब आपके लिए दिल का इलाज कराना भी महंगा हो जाएगा. आपको बता दें कि सरकार ने हार्ट-स्टेंट की अधिकतम कीमत में बदलाव किया है, जिसके कारण अब स्टेंट 1 अप्रैल (सोमवार) से करीब 2 हजार रुपये महंगी कीमत पर मिलेगा.

एनपीपीए के अनुसार दवा छोड़ने वाले स्टेंट यानी डीईएस की नई कीमत में 2190 और बीएमएस स्टेंट पर करीब 601 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है. डीईएस स्टेंट की कीमत 27,890 से बढ़ाकर 30,080 रुपये की गई है. जबकि बेयर मेटल स्टेंट (बीएमएस) की कीमत 7660 से बढ़ाकर 8261 रुपये कर दी गई है. 1 अप्रैल 2019 से ये नई कीमतें लागू होंगी.

4320 views